फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The dead were screamed near the Kosi river in Mohan

मोहान में कोसी नदी के किनारे मृतकों की चिताएं लगी

Fri, 17 Mar 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 17 Mar 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन

 भौनखाल के पास गत दिवस सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों की मोहान में कोसी नदी के किनारे शुक्रवार को श्मशानघाट में गमगीन माहौल में अंत्येष्टि हुई। घटना से तड़म गांव के ग्रामीण शोक में डूबे हुए हैं।

विज्ञापन

मालूम हो कि गत सायं रामनगर से तड़म गांव की ओर जा रही बोलेरो कैंपर संख्या यूके -01-सीए-0543 भौनखाल के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

दुर्घटना में तड़म गांव निवासी धन सिंह (61) पुत्र कल्याण सिंह, प्रताप राम (60) पुत्र गोपाल राम, कुबेर सिंह (38) पुत्र जसोद सिंह, हिमांशु (15) पुत्र चंद्र सिंह, तुलसी देवी (38) पत्नी गोविंद सिंह, इंद्र सिंह (19) पुत्र रमेश सिंह, पीरुली देवी (60) पत्नी मंगल सिंह, उत्तमा देवी (53) पत्नी धन सिंह की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

मोहान में कोसी नदी के किनारे स्थित श्मशान घाट में सभी मृतकों की एक ही समय अलग-अलग चिताएं लगाई गईं। उधर घायलों का रामनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed