फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The dead body of martyr Dinesh could not reach due to bad weather

मौसम ठीक नहीं रहने से सोमवार को शहीद दिनेश का पार्थिव शरीर नहीं पहुंच सका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
The dead body of martyr Dinesh could not reach due to bad weather
शहीद दिनेश के पिता को सांत्वना देते शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे साथ में पूर्व सांसद बलराज पासी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भनोली तहसील के मिरगांव निवासी लांस नायक दिनेश सिंह का पार्थिव शरीर सोमवार को उनके गांव नहीं पहुंच सका। बताया गया है कि मौसम खराब रहने के कारण हेलीकॉप्टर गुरुड़ाबांज के लिए उड़ान नहीं भर सका। देर शाम तक पार्थिव शरीर के पहुंचने को लेकर संशय बना रहा। इस बीच प्रदेश सरकार की ओर से पहुंचे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने शहीद के घर जाकर उनके माता-पिता को सांत्वना दी। उधर अल्मोड़ा से सिख रेजीमेंट की टुकड़ी भी पार्थिव शरीर को सलामी देने के लिए गुरुड़ाबांज पहुंची हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि उत्तरी कश्मीर के एक गांव में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में कर्नल आशुतोष शर्मा और मेजर अनुज, अल्मोड़ा जिले के मिरगांव निवासी लांस नायक दिनेश सिंह सहित पांच लोग शहीद हो गए थे। इधर सोमवार को शहीद का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचने की उम्मीद थी। इसे देखते हुए सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की पूरी तैयारियां भी कर ली गई थी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, क्षेत्रीय विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल और भाजपा नेता सुभाष पांडे, डीएम, एसएसपी सहित कई लोग गुरुड़ाबांज पहुंच गए थे। बताया गया है कि अब शहीद का पार्थिव शरीर सोमवार को ही उनके गांव पहुंचेगा। बाद में प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे और पूर्व सांसद बलराज पासी ने शहीद दिनेश के घर जाकर उनके माता-पिता को सांत्वना दी। उधर सैनिकों की टुकड़ी ने सलामी देने का पूर्वाभ्यास भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed