{"_id":"5d6aaf558ebc3e93cf655b63","slug":"the-crisis-at-the-base-hospital-s-heart-care-center-did-not-stop-after-two-weeks-almora-news-hld3549646105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस अस्पताल के हार्ट केयर सेंटर पर संकट दो हफ्ते बाद भी नहीं टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस अस्पताल के हार्ट केयर सेंटर पर संकट दो हफ्ते बाद भी नहीं टला
विज्ञापन
heart
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। बेस अस्पताल में करीब तीन साल पहले स्थापित हार्ट केयर सेंटर के करार को आगे बढ़ाने के बारे में सरकार अब तक फैसला नहीं कर पाई है। एनएचआई ने फिर से शासन को पत्र लिखकर डाक्टरों सहित हार्ट केयर सेंटर में तैनात टीम को कार्यमुक्त करने का आग्रह किया है।
हार्ट केयर सेंटर का अनुबंध मार्च में खत्म हो गया है। नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट ने डाक्टरों सहित पूरी टीम को हटाने की लिखित सूचना दी थी। मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद क्षेत्रीय विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने एनएचआई के सीईओ डॉ. ओपी यादव से एक हफ्ते का समय मांगा था।
दो हफ्ते बीतने के बाद भी अनुबंध बढ़ाने की कार्रवाई नहीं हुई और न ही एनएचआई के बकाए का भुगतान किया गया। डॉ. ओपी यादव ने बताया कि अनुबंध आगे बढ़ाने को लेकर शासन स्तर से कोई जवाब नहीं आया है। शासन को दूसरा पत्र लिखकर उनकी टीम को कार्यमुक्त करने का आग्रह किया है। डॉक्टरों और अन्य स्टाफ के वेतन आदि का 90 लाख रुपये से अधिक का भुगतान भी नहीं किया गया है।