फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The crater on the British-era Quarb bridge

ब्रिटिशकालीन क्वारब पुल पर हुआ गड्ढा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
The crater on the British-era Quarb bridge
अल्मोड़ा/नैनीताल। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में पहाड़ के तीन जिलों की लाइफलाइन कहे जाने वाले क्वारब के ब्रिटिशकालीन पुल पर बड़ा गड्ढा हो गया। खतरे की आशंका के बीच पुल से बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर यातायात डायवर्ट किया गया था। हालांकि देर शाम अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर समेत अन्य शहरों को जोड़ने वाले क्वारब पुल को दुरुस्त करने के बाद मंगलवार की शाम 7.30 बजे बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार रात हुई मूसलाधार बारिश के बीच कोसी नदी के ऊपर बना क्वारब के ब्रिटिशकालीन पुल का एक गार्डर मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे के करीब कोसी नदी में गिर गया। इससे पुल के बीचों-बीच बड़ा गड्ढा हो गया, जिसकी वजह से यातायात रोक दिया गया। पुल के दोनों छोरों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर नैनीताल और अल्मोड़ा पुलिस ने यातायात को डायवर्ट किया। खैरना और लोधिया पर पुलिस बड़े वाहनों रोकने में जुटी रही। हालांकि सुबह से दोपहर बाद तक दोपहिया और छोटे वाहनों की पुल के सुरक्षित हिस्से से आवाजाही होती रही। लेकिन शाम के समय 3.30 तीन बजे से 5.30 पांच बजे तक दो घंटे पुल की मरम्मत, गार्डर को जोड़ने और वेल्डिंग के काम के चलते पुल पर यातायात रोक दिया गया। एनएच के अधिकारी और कर्मचारी सात बजे बाद भी पुल की मरम्मत में लगे रहे। उधर पुल पर से बड़े वाहनों के लिए यातायात ठप होने से तेल के टैंकर, गैस और राशन की गाड़िया मार्ग खुलने का इंतजार में कई घंटे खड़े रही। रात 7.30 बजे बाद पुुुल मेें डामरीकरण के बाद मार्ग बड़े वाहनों के लिए खोल दिया गया। वहीं शाम तक क्वारब और खैरना चौकी पुलिस यातायात व्यवस्था में लगी रही। इस दौरान एनएच के सहायक अभियंता एमसी जोशी, क्वारब चौकी प्रभारी दलीप सिंह बिष्ट, जेई जगत बोरा, तय्यब खान, पुष्कर बिष्ट, आनंद राणा, नंदन भाकुनी, चंद्रशेखर कांडपाल, शंकर नेगी, राजेंद्र गोस्वामी, हर्षवर्धन सिंह दिनभर व्यवस्था बनाने में लगे रहे।
विज्ञापन

बारिश से दो मोटरमार्ग बंद
अल्मोड़ा। मूसलाधार बारिश के कारण अल्मोड़ा-सोमेश्वर मोटरमार्ग पर एक विशाल पेड़ गिर गया। इससे काफी देर सड़क पर यातायात बाधित हो गया। धौलछीना-गैराड़ मंदिर आंतरिक मोटरमार्ग भी पेड़ गिरने से बंद रहा। अल्मोड़ा-सोमेश्वर मोटरमार्ग में मनना के पास एक विशाल पेड़ सड़क में जा गिरा। इससे मोटरमार्ग पूरी तरह बंद हो गया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ हटाकर यातायात सुचारु किया। उधर धौलछीना-गैराड़ मंदिर-बिनसर मोटरमार्ग में बारिश के बीच एक विशाल पेड़ सड़क में गिर गया। पेड़ गिरने से आंतरिक मोटरमार्ग ठप पड़ गया। लोनिवि ने जेसीबी मशीन से पेड़ हटा पांच घंटे बाद यातायात सुचारु किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्मोड़ा-नैनीताल को जोड़ने वाला क्वारब पुल आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। इससे कुमाऊं क्षेत्र के सभी जिलों में आवागमन प्रभावित हो रहा है, इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों से दूरभाष से वार्ता कर तत्काल पुल की मरम्मत करते हुए स्वीकृत नए पुल का निर्माण करने के निर्देश दिए। - रघुनाथ सिंह चौहान, विधानसभा उपाध्यक्ष।

यात्रियों को 45 किमी अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा
अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, डीडीहाट और बागेश्वर की ओर आने जाने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को रानीखेत से अल्मोड़ा तक जाने के लिए 45 किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ेगा। एनएच के सहायक अभियंता एलएम जोशी ने बताया कि पुल की मरम्मत कर जल्द यातायात सुचारु किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed