{"_id":"5fc62b3e8ebc3e9c0873f0d2","slug":"the-condition-of-the-roads-of-bhikiyasain-town-deteriorated-almora-news-hld4057679155","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिकियासैंण कस्बे की सड़कों की हालत बनी है खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिकियासैंण कस्बे की सड़कों की हालत बनी है खराब
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत के अंतर्गत बाजार की सड़कों की हालत खराब बनी हुई है। जगह-जगह डामर उखड़ने से गड्ढे हो गए हैं। जिससे वाहन चालकों के साथ ही पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रामनगर-बदरीनाथ मुख्य मोटर मार्ग पर गैस एजेंसी के पास कई स्थानों पर डामर उखड़ा हुआ है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। यहां पर पुल से लेकर सुलभ शौचालय तक नाली निर्माण नहीं हुआ है हल्की बारिश होने पर पानी सड़क के गड्ढों में भर जाता है।
पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। यही हाल आंतरिक सड़क भिकियासैंण-विनायक मार्ग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पुरानी बाजार से कुमाऊं मंडल विकास निगम गेस्ट हाउस को जाने वाली सड़क, खड़ी बाजार सड़क, किनारी बाजार से पंचायत भवन तक सड़क का भी है।
विज्ञापन
नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड और तहसील वार्ड में भी आंतरिक सड़कों की स्थिति सबसे अधिक खराब है। पिछले काफी समय से सड़कों पर डामरीकरण नहीं हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने लोनिवि से जल्द सड़कों की दशा सुधारने की मांग उठाई है।