फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The colorful events in the annual festival of Inter College Chanoli

इंटर कॉलेज चनोली के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

Tue, 21 May 2019 11:14 PM IST
almora Published by: दीपक नेगी Updated Tue, 21 May 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
The colorful events in the annual festival of Inter College Chanoli
कृषि विज्ञान इंटर कालेज चनोली के वार्षिकोत्सव में नृत्य की प्रस्तुति देती छात्राएं। - फोटो : amar ujala

 कृषि विज्ञान इंटर कॉलेज चनोली के 57वें वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। शैक्षिक और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, वंदना, गीत, नाटक, कुमाऊं-गढ़वाली लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। गढ़वाली गीत डाडो गुलोबंदा, गुलोबंदा में नगीना में नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। कृष्ण-सुदामा मिलन नृत्य नाटिका को दर्शकों ने सराहा। मुख्य अतिथि मंगल सिंह गोर्साइं ने कहा कि वर्तमान समय प्रतिस्पर्धा का है। छात्र-छात्राएं मेहनत से अध्ययन कर लक्ष्य हासिल करें और क्षेत्र का नाम रोशन करें। जसवंत सिंह रावत ने प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। इससे पहले अतिथियों का विद्यालय में पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं ने ड्रिल कर अतिथियों को सलामी दी।  दिल्ली उप प्रबंध समिति की ओर से मान सिंह बिष्ट और गोविंद सिंह बिष्ट ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर अमीषा अनीता, मीनाक्षी को पुरस्कृत किया। विद्यालय के प्रबंधक बालम सिंह कंडारी ने विद्यालय में संचालित गतिविधियों और भावी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। विद्यालय में अध्ययनरत सभी बच्चों को बैग प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ प्रवक्ता भक्त महरबान सिंह नेगी ने विद्यालय की आख्या पेश की। प्रधानाचार्य एएस बिष्ट ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर आनंद सिंह बिष्ट, पुनीत भारती, नरेंद्र बिष्ट, सौरभ कुमार, भुवन जोशी, विजय गैड़ा, कुलदीप चंद्र, गणेश नेगी, प्रताप रजवार, सुनील रवत, प्रकाश शर्मा, मोहन पंचोली, माया देवी आदि मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed