{"_id":"6a1dbdb069641e6c7c03bc65","slug":"the-cold-has-increased-due-to-the-rain-for-the-last-three-days-warm-clothes-have-to-be-brought-out-almora-news-c-232-1-shld1002-144228-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: तीन दिनों से हो रही बारिश से ठंड में इजाफा, गर्म कपड़े निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: तीन दिनों से हो रही बारिश से ठंड में इजाफा, गर्म कपड़े निकले
विज्ञापन
अल्मोड़ा। तीन दिनों से हो रही बारिश से जन जीवन पर असर पड़ा है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लगातार बारिश के चलते जून माह में भी ठंड हो रही है। लोग गर्म कपड़े पहन रहे हैं। पिछले 24 घंटे में अल्मोड़ा में सर्वाधिक 13 मिमी बारिश हुई। रविवार देर रात भी झमाझम बारिश हुई। सोमवार की सुबह थोड़ी देर मौसम खुला लेकिन फिर से मौसम खराब हो गया। दिन भर रुक-रुक कर हुई बारिश से जहां जंगलों की आग पूरी तरह से बुझ गई है वहीं ठंड में भी इजाफा हो गया है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौैसम खराब होने से शाम के समय नगर के बाजार में चहल पहल कम रही। अन्य दिनों की अपेक्षा बाजार जल्दी बंद हो गया। बारिश से कई कच्चे मार्गो पर कीचड़ फैल गया है। इससे आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
-- -- -- -- -- -
पिछले 24 घंटे में वर्षा की स्थिति मिमी में
अल्मोडा - 13 मिमी
रानीखेत - 0.1 मिमी
भैंसियाछाना- 0.5 मिमी
द्वाराहाट- 0.4 मिमी
सल्ट- 0.5 मिमी
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में वर्षा की स्थिति मिमी में
अल्मोडा - 13 मिमी
रानीखेत - 0.1 मिमी
भैंसियाछाना- 0.5 मिमी
द्वाराहाट- 0.4 मिमी
सल्ट- 0.5 मिमी