{"_id":"68f286689578c2384f070ab6","slug":"the-city-resonated-with-the-chants-of-bam-bhole-almora-news-c-232-1-ha11012-135320-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बम भोले के जयघोष से गुंजायमान हुआ नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बम भोले के जयघोष से गुंजायमान हुआ नगर
Fri, 17 Oct 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा) । पंच दशनाम जूना अखाड़ा हरिद्वार की पहल पर निकाली जा रही पवित्र छड़ी यात्रा शुक्रवार को पर्यटन नगरी रानीखेत पहुंची, जहां श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। पूरा नगर बम भोले और हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।
यात्रा 18 सितंबर को बागेश्वर से शुरू हुई थी। यात्रा कर्णप्रयाग से होते हुए आदि बद्री मंदिर, थराली, दगोली होते हुए बागेश्वर में रात्रि विश्राम के बाद बैजनाथ धाम, कौसानी, ऐड़ादेव, खड़केश्वर मंदिर और रानीखेत स्थित काली मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ आगे बढ़ी। रानीखेत में संतों और महंतों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने छड़ी यात्रा में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ के जयघोष लगाए और संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा रानीखेत से आगे मासी, बड़ा केदार, बिनसर महादेव, दूनागिरि मंदिर आदि पवित्र स्थलों की ओर रवाना हुई। अखाड़े से जुड़े संतों ने बताया कि 27 अक्तूबर को यह यात्रा श्यामपुर श्री महंत सोहन गिरि, श्री महंत प्रेम गिरि धाम आश्रम से प्रस्थान कर हरिद्वार मायादेवी मंदिर जूना अखाड़ा में पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगी। पवित्र छड़ी यात्रा में बड़ी संख्या में साधु-संत, महंत और श्रद्धालु शामिल रहे, वहीं स्थानीय लोगों ने इसे शिव भक्ति और आस्था का अनोखा संगम बताया।