फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The city of Bagnath was illuminated with the light of lamps.

Almora News: दीयों की रोशनी से जगमग हुई बागनाथ की नगरी

Tue, 30 Sep 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 30 Sep 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
The city of Bagnath was illuminated with the light of lamps.
बागेश्वर के सरयू तट पर दुर्गा पूजा  कमेटी की ओर से कराए गए दीपदान और आतिशबाजी का आकर्षक नजारा। 
बागेश्वर। शारदीय नवरात्र की अष्टमी को दुर्गा पूजा कमेटी ने भव्य दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया। सरयू नदी के दोनों छोर पर बने घाटों में हजारों दीपक जलाए गए। दीयों की रोशनी से पूरी बागनाथ नगरी जगमगा गई। हजारों लोगों ने इस अद्भुत नजारे का दीदार किया।
विज्ञापन

हर साल आश्विन नवरात्र के आठवें दिन दुर्गा पूजा कमेटी दीपदान कार्यक्रम आयोजित करती है। मंगलवार को दिन से ही कार्यकर्ता सरयू घाटों पर दीपक लगाना शुरू कर चुके थे। देर शाम तक दोनों छोर के तट दीयों से भर गए। सायंकाल सरयू नदी की आरती के बाद करीब पौने आठ बजे दीये जलाए गए।
विज्ञापन

एक साथ सैकड़ों दीपक जले तो पूरा सरयू नदी का तट जगमग हो गया। इसी दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई।
नदी तट, नुमाइशखेत मार्ग पर बने विश्राम स्थल, बागनाथ पुल और नदी किनारे बने मकानों के छत और खिड़कियों से लोगों ने इस विहंगम दृश्य का दीदार किया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष मुकेश साह, उमेश साह, गोविंद जगाती, बृजकिशोर वर्मा, नवीन लोहनी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed