फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The Chief Minister's Additional Secretary wrote a letter to the department for action against the junior engineer.

Almora News: सीएम के अपर सचिव ने कनिष्ठ अभियंता पर कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा पत्र

Fri, 16 Jan 2026 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 16 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
The Chief Minister's Additional Secretary wrote a letter to the department for action against the junior engineer.
अल्मोड़ा। जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम में चौखुटिया में आयोजित शिविर में आदेशों का अनुपालन न होने पर मुख्यमंत्री के अपर सचिव जगदीश चंद्र कांडपाल ने कनिष्ठ अभियंता पर कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


दरअसल सरकार की ओर से आयोजित जन-जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत न्याय पंचायत गनाई चौखुटिया में 31 दिसंबर 2025 को शिविर आयोजित किया गया था जिसमें मुख्यमंत्री के अपर सचिव जगदीश चंद्र कांडपाल भी पहुंचे थे। शिविर के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने पेयजल से संबंधिततीन योजनाओं ग्राम सभा खजूरlनी, पाखखरक, चनौला, मल्ला गाजर गांवों में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति, ग्राम सभा चौड़खाट- खीड़ा में जल- जीवन मिशन के तहत चैंबर निर्माण और जल आपूर्ति तथा ग्राम सभा आदिग्राम कनौडिया में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने बाबत शिकायत की थी। उप जिलाधिकारी द्वाराहाट सुनील कुमार राज ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता ने तीनों प्रकरणों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने का आश्वासन दिया था। एक सप्ताह बीत जाने पर भी शिकायतों का निस्तारण नहीं होने पर अपर सचिव ने संबंधित विभाग के कनिष्ठ अभियंता पेयजल निगम पर समय अंतर्गत आदेश का पालन नहीं करने पर नाराजगी जताई है। महाप्रबंधक उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम को कनिष्ठ अभियंता के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के लिए पत्र प्रेषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed