फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   the chairman of student union ill due to hunger strike

भूख हड़ताल पर बैठे छात्रसंघ अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी, 10

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
the chairman of student union ill due to hunger strike
भूख हड़ताल पर बैठे छात्रसंघ अध्यक्ष मंगलवार को अचानक बेहोश हो गए। इस दौरान उनका उपचार करती 108 की ट? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। स्पेशल बैक परीक्षा कराने समेत परिसर की विभिन्न समस्याओं को लेकर तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे छात्रसंघ अध्यक्ष की मंगलवार को चौथे दिन तबीयत बिगड़ गई। 108 को फोन कर छात्रसंघ अध्यक्ष के स्वास्थ्य की जांच की गई। बाद में परिसर प्रशासन ने आंदोलित छात्रों की बात मानते हुए उनको लिखित आश्वासन दिया और जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।
विज्ञापन

मालूम हो स्पेशल बैक परीक्षा कराने और परिसर में एटीएम, पेयजल टैंक, कक्षों में पंखे लगाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती शनिवार को समर्थकों के साथ भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। बीते दिन परिसर प्रशासन ने उनको लिखित आश्वासन भी दिया, लेकिन छात्रसंघ अध्यक्ष ने उसमें तिथि अंकित नहीं होने और परिसर की अन्य समस्याओं का भी निराकरण का आश्वासन नहीं मिलने पर अनशन जारी रखने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह छात्रसंघ अध्यक्ष की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। जिससे परिसर प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। 108 को बुलाया गया। स्वास्थ्य की जांच करने के कुछ देर बाद छात्रसंघ अध्यक्ष को होश आया। जानकारी मिलने पर कोतवाल अरुण वर्मा भी पुलिस के साथ परिसर पहुंच गए। परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी ने आंदोलित छात्रों और छात्रसंघ अध्यक्ष को बताया कि उनकी कुछ मांगों को पूरा किया जा रहा है और कुछ मांगों को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद उन्होंने छात्रसंघ अध्यक्ष को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। इधर छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती ने विवि प्रशासन और परिसर प्रशासन का आभार जताते हुए सभी मांगों पर कार्रवाई और एक माह तक काम पूरा नहीं होने पर फिर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed