{"_id":"5e3716248ebc3e4b294d25f3","slug":"the-budget-went-awry-due-to-non-payment-of-salary-almora-news-hld371955068","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन नहीं मिलने से बजट गड़बड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन नहीं मिलने से बजट गड़बड़ाया
विज्ञापन
The budget went awry due to non-payment of salary
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवहन निगम के अल्मोड़ा डिपो के करीब 250 से अधिक कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारी काफी परेशान हैं। वह बच्चों की स्कूल फीस, एलआईसी किश्त आदि नहीं भर पा रहे हैं। उन्होंने वेतन का भुगतान जल्द नहीं करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद और सचिव राम दत्त पपनै ने बताया कि डिपो के करीब 250 से अधिक कर्मचारियों को नवंबर, दिसंबर, जनवरी माह का वेतन नहीं मिला है। कई कर्मचारी किराये के मकानों में रहते हैं। वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारी मकान का किराया, एलआईसी किश्त, बच्चों की स्कूल फीस आदि नहीं भर पा रहे हैं। कई कर्मचारियों ने बैंक से लोन लिया है। वह बैंक की किश्त जमा नहीं कर पा रहे हैं। कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है लेकिन निगम प्रबंधन कर्मचारियों की लगातार अनदेखी कर रहा है।
उन्होंने कहा कि समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों को परिवार के भरण पोषण में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निगम के उच्चाधिकारियों से कई बार गुहार लगा चुके हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों की सुध नहीं ली जा रही है। उन्होंने वेतन का जल्द भुगतान नहीं करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।