{"_id":"92cf34df40030792e6f2e0d28757b3ab","slug":"the-bhumkia-village-reached-dwarahat-mla-madan-singh-bisht-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुमकिया गांव पहुंचे द्वाराहाट के विधायक मदन सिंह बिष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुमकिया गांव पहुंचे द्वाराहाट के विधायक मदन सिंह बिष्ट
ब्यूरो /अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार द्वारा कई योजनाओं के मद में कटौती कर दी है। जिस कारण पूरे प्रदेश में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कहा कि गवाड़-कोटिला मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र शुरूकराया जाएगा। विधायक मदन बिष्ट यहां अंबेडकर ग्राम भुमकिया में जन मिलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने पेयजल टैंकों के लिए चार लाख और सड़क के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। कहा कि उरेडा से छूट मिलने पर गवाड़ में 10 सोलर लाइटें भी लगवाई जाएंगी। बीडीसी मेंबर यशोदा बिष्ट ने तमाम समस्याओं को लेकर विधायक को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
श्री बिष्ट ने कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, इसीलिए योजनाओं के मदों में कटौती कर दी गई है। जिस कारण कई सड़कों का निर्माण कार्य अवरुद्ध है। उन्होंने जूहा के उच्चीकरण के लिए ग्रामीणों से प्रस्ताव बनाने को कहा।
विज्ञापन
इस दौरान भुमकिया, गवाड़, कोटिला, फलद्वाड़ी, कौला, वलना की समस्याओं के निराकरण को लेकर जनप्रतिनिधियों ने विधायक को ज्ञापन भी सौंपे। बीएड प्रशिक्षित बेरोजगार भी विधायक बिष्ट से मिले। विधायक बिष्ट ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर हैं। कहीं से भी धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता नारायण सिंह रावत, डिगर सिंह, शंकर सिंह, जिला पंचायत सदस्य बचुली देवी, जगत रौतेला, तारा चंद्र, हंसी देवी, प्रधान हेमा हरबोला, लाल सिंह, चंद्र राम, अनीता देवी, सुमित शाह, गोविंद लाल सहित तमाम लोग मौजूद थे।