फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The administration sent to the hospital fast, Kari, second sitting

प्रशासन ने अनशनकारी को अस्पताल भेजा, दूसरा बैठा

Mon, 12 Sep 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 12 Sep 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन

इंटर कालेजों में शिक्षकों के खाली पदों में नियुक्ति समेत 20  सूत्रीय मांगों को लेकर चौघानपाटा स्थित कैप्टन सतीश चंद्र जोशी पार्क में आमरण अनशन पर बैठे बसपा विधानसभा क्षेत्र इकाई महासचिव धनी राम के स्वास्थ्य में गिरावट आने के कारण प्रशासन ने रविवार देर रात अस्पताल में भर्ती करा दिया। उनके स्थान पर जागेश्वर विधानसभा महासचिव महेंद्र लाल आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।  

विज्ञापन


आंदोलन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को तीन सप्ताह होने को हैं लेकिन शासन-प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा। बसपा जिलाध्यक्ष कृपाल राम ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत इन समस्याओं से पूरी तरह वाकिफ हैं इसके बावजूद उन्होंने कोई निर्देश जारी नहीं किए। इससे अल्मोड़ा जिले के प्रति उनकी उपेक्षा उजागर हो रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण  क्षेत्रों में स्थित प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में  डाक्टरों की कमी होने के कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


 ग्रामीणों को बीमार होने पर उपचार के लिए कई किमी दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। इससे उनका समय और धन दोनों बर्बाद होता है। धर्मशाला नहीं होने से मुसाफिरों को  दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने स्वीकृत पेयजल पंपिंग योजनाओं का निर्माण करने, विभिन्न विभागों में खाली चल रहेे पदों पर कर्मचारियों की  नियुक्ति करने की मांग की। धरने पर अशोक कुमार, रमेश राम, सुनील शैली, इंदर, धनी राम, भोलेशंकर, दिनेश कोहली, भूपेंद्र कुमार, नरेश चंद्र, यशपाल आर्या, बसपा नेता शेखर लखचौरा, तारा आर्या, योगेश कुमार, मोहन राम, प्रकाश चंद्र सहित अनेक लोग मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed