{"_id":"5a4e5eff4f1c1b41198b4da9","slug":"the-accused-sentenced-to-life-imprisonment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी पर जानलेवा हमला कर फरार आरोपी को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी पर जानलेवा हमला कर फरार आरोपी को जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करके करीब चार माह से फरार आरोपी को महिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त की पत्नी ने इस संबंध में महिला थाने में मुकदमा पंजीकृत किया था। सितंबर से फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ न्यायालय से कुर्की के भी आदेश थे। बृहस्पतिवार को आरोपी को न्यायालय पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
महिला थाने से मिली जानकारी के अनुसार चीनाखान, धारानौला निवासी प्रमित जोशी ने पत्नी कल्पना जोशी पर ब्लेड से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद अभियुक्त प्रमित फरार हो गया। 19 सितंबर को महिला थाने में कल्पना जोशी ने अपने पति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने धारा 323, 504, 506, 307 के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी। घटना की विवेचना महिला थानाध्यक्ष बसंती आर्या द्वारा की गई। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ न्यायालय ने कुर्की का वारंट जारी किया था। बीते दिन फरार प्रमित जोशी को पुलिस ने एनटीडी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन