फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tharali police arrested the misdeed accused

Uttarakhand: इंसाफ के लिए दो दिन तक भटकती रही दुष्कर्म पीड़िता, दून तक दौड़ लगाने के बाद पुलिस ने पकड़ा आरोपी

Thu, 10 Oct 2024 12:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 10 Oct 2024 12:09 PM IST
सार

चौखुटिया क्षेत्र में चमोली की एक दुष्कर्म पीड़िता का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना के लिए थराली में ही स्थानांतरित कर दिया है। 

विज्ञापन
Tharali police arrested the misdeed accused
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

 

अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया क्षेत्र में चमोली की एक दुष्कर्म पीड़िता का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना के लिए थराली में ही स्थानांतरित कर दिया है। खास बात यह है कि इस मामले में पीड़िता और उसके परिवार को इंसाफ पाने के लिए दून तक की दौड़ लगानी पड़ी। तब जाकर मुकदमा दर्ज किया गया।

 

बताया गया कि मूल रूप से चमोली जिले की रहने वाली नाबालिग के साथ उसी क्षेत्र के युवक ने कुछ समय पहले दुष्कर्म किया था। तभी से वह उसे परेशान भी कर रहा था। गत दिवस आरोपी ने उसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिया जिस पर पीड़िता के पिता चौखुटिया में तहरीर दी थी। सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है और यह मामला थराली का होने के चलते ट्रांसफर कर दिया था। थराली की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Almora News: एसएसजे परिसर में भिड़े छात्रों के दो गुट, कुलपति को घेरा; इस वजह से भड़के विद्यार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन


रानीखेत पुलिस ने मऊ से पकड़ा पॉक्सो एक्ट का आरोपी
रानीखेत पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट के एक आरोपी को सरायलखंसी गोरखपुर हाईवे मऊ से गिरफ्तार कर लिया है। 29 सितंबर को एक स्थानीय महिला ने रानीखेत पुलिस काे अपनी नाबालिग बेटी के गुम होने की जानकारी दी। नाबालिग कॉलेज जाने के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं आई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एसएसपी के निर्देश पर एक टीम गठित की गई। टीम ने सर्विलांस की मदद नाबालिग को शिवम श्रीवास्तव (26) निवासी ग्राम बरपुर जिला मऊ उत्तर प्रदेश के कब्जे से छुड़ा लिया। पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी पर पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में वृद्धि कर कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed