फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Testing track will soon come into existence in Almora

Almora News: अल्मोड़ा में जल्द अस्तित्व में आएगा टेस्टिंग ट्रैक

Thu, 18 Jul 2024 03:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 18 Jul 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Testing track will soon come into existence in Almora
अल्मोड़ा। संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कार्यालय में जल्द टेस्टिंग ट्रैक अस्तित्व में आएगा। डीएल हासिल करने के लिए चालकों की इस ट्रैक पर परीक्षा होगी। उनकी ड्राइविंग परखने के बाद ही परिवहन विभाग उन्हें डीएल जारी करेगा।
विज्ञापन

हवालबाग स्थित आरटीओ कार्यालय में रोजाना 30 से अधिक लोग ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) के लिए आवेदन करते हैं। नियमों के मुताबिक लिखित परीक्षा और ड्राइविंग टेस्ट लेने के बाद ही इसमें सफल लोगों को डीएल जारी होता है। जिले में परिवहन विभाग के पास टेस्टिंग ट्रैक न होने से बगैर ड्राइविंग टेस्ट के ही लोगों को डीएल जारी करना मजबूरी है। ऐसे में परिवहन विभाग ने अपने कार्यालय के पास एक साल पूर्व 4.35 करोड़ रुपये से टेस्टिंग ट्रैक का निर्माण शुरू किया इसका कार्य अंतिम चरण में है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही ट्रैक अस्तित्व में आएगा।
विज्ञापन

2000 वर्ग फुट का बनेगा ट्रैक
अल्मोड़ा। परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 200 वर्ग फुट का टेस्टिंग ट्रैक बनेगा। डीएल पाने के लिए लोगों को ट्रैफिक सिग्नल की पूरी जानकारी रखनी होगी। ऑनलाइन लिखित परीक्षा के बाद ट्रैक पर उन्हें स्ट्रेट रैंप, इमरजेंसी ब्रेक, रिवर्स पार्किंग, फॉर्मेशन एट आदि प्रक्रिया से गुजरना होगा। इससे चालक की कुशलता को परखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. गुरदेव सिंह, आरटीओ, अल्मोड़ा, ने बताया कि जल्द ही टेस्टिंग ट्रैक अस्तित्व में आएगा इसमें चालकों की कुशलता को परखा जाएगा। सफल आवेदकों को ही डीएल जारी होंगे और सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed