फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ten years done for the guerrillas andolan

गुरिल्लों को धरना देते हुए दस वर्ष हुए पूर्ण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
Ten years done for the guerrillas andolan
अल्मोड़ा कलक्ट्रेट प्रांगण में धरने पर बैठे गुरिल्ले। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। स्थायी नियुक्ति और पेंशन की मांग को लेकर एसएसबी के स्वयं सेवकों (गुरिल्ले) को कलक्ट्रेट प्रांगण में धरना देते हुए दस साल पूरे हो गए हैं। शनिवार को गुरिल्लों ने संकल्प दिवस मनाया और आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाने का एलान किया। गुरिल्लों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी और जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला ने कहा कि दीपावली के बाद आंदोलन को और तेज किया जाएगा। समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर राज्य से शहरों कस्बों और गांवों से नवंबर, दिसंबर में एक लाख लोगों से हस्ताक्षर करवाकर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे जाएंगे। अन्य राज्यों में भी आंदोलन को तेज करने के लिए राज्यों की राजधानियों और जिलों में आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला के जिला पंचायत सदस्य चुने जाने पर फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। गुरिल्ला साथी अर्जुन सिंह नैनवाल की पत्नी के ग्राम प्रधान चुने जाने पर हर्ष जताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, अर्जुन सिंह नैनवाल, बिशन राम, गौरव डालाकोटी, पनी राम, प्रेम बल्लभ कांडपाल, बिशन सिंह नेगी, गौरव तिवारी, उदय महरा, आनंदी महरा, दीपा साह, रेखा आर्या, दया पैनवाल, अनीता आर्या, धनी आर्या, दीपा परगाई, रेखा बग्डवाल, चित्रांशी कनवाल आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed