{"_id":"5f9424988ebc3eefbb0765f2","slug":"telemedicine-center-launched-through-webinar-almora-news-hld4016859153","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसिध्द हार्ट सर्जन डॉ. यादव टेलीमेडिसिन के जरिये करेंगे हृदय रोगियों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसिध्द हार्ट सर्जन डॉ. यादव टेलीमेडिसिन के जरिये करेंगे हृदय रोगियों का इलाज
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के हृदय रोगियों को अब इलाज के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। जाने माने हार्ट सर्जन और नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के सीईओ डॉ.ओपी यादव अब टेलीमेडिसन के माध्यम से अल्मोड़ा के रोगियों को इलाज के लिए परामर्श देंगे।
शनिवार को नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के निदेशक वरिष्ठ हृदय सर्जन डॉ. ओपी यादव ने वेब लेक्चर के माध्यम से माल रोड में टेलीमेडिसिन सेंटर का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने वेबिनार के माध्यम से लोगों को हृदय रोग संबंधित जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि वह हर माह अल्मोड़ा आकर ओपीडी के जरिए भी रोगियों का निशुल्क इलाज करेंगे।
उद्घाटन कार्यक्रम में डॉ. यादव ने कहा कि हृदय रोगों की दृष्टि से देश भर में भारत की स्थिति चिंताजनक है। वहीं उत्तराखंड में भी हृदय संबंधित बीमारियां लगातार बढ़ रही हैं। पहाड़ के लोगों को हृदय उपचार और जरूरी सलाह देने के लिए इस टेलीमेडिशन केंद्र को शुरू किया गया है। इससे लोगों को ऑनलाइन माध्यम से जरूरी डॉक्टरी सलाह और उपचार दिया जाएगा।
विज्ञापन
फिलहाल प्रतिदिन 11 से 12 बजे तक एक घंटा यह सेवा रखी गई है। डाक्टरी सलाह के आधार पर ही केंद्र में ईसीजी और अन्य जांच सुविधाएं रखी गई हैं। वेबिनार में डॉ. यादव ने कोरोना काल में हृदय रोग से बचाव और सावधानियों के बारे में जानकारी दी। सामाजिक कार्यकर्ता एचसी पंत के सहयोग से खुले केंद्र से देश भर के जाने माने डॉक्टरों को जोड़ने की योजना है।
उन्होंने कहा रोगियों को बहुत न्यूनतम खर्च में अच्छा उपचार देने की भी कोशिश की जाएगी। इस मौके पर संस्था के सचिव महिपाल पिलख्वाल, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, डॉ. सिद्धार्थ पाटनी, प्रो. एसए हामिद, डीएस पिलख्वाल, राजीव गुरुरानी, विपिन अग्रवाल, एचसी पंत, देव सिंह पिलख्वाल आदि मौजूद रहे।