{"_id":"5f2d955d8ebc3e3cd474095c","slug":"technical-investigation-of-damaged-culvert-under-intersection-garud-news-hld3925994112","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरसों में क्षतिग्रस्त निर्माणाधीन पुलिया की होगी तकनीकी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरसों में क्षतिग्रस्त निर्माणाधीन पुलिया की होगी तकनीकी जांच
विज्ञापन
गरुड़ के चौरसों में क्षतिग्रस्त पुलिया का निरीक्षण करते खंड विकास अधिकारी।
- फोटो : GARUD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़/बागेश्वर। चौरसों गांव पंचगढ़ी नाले में बृहस्पतिवार के दिन ढोला खोलते ही क्षतिग्रस्त हुई पुलिया की तकनीकी जांच के लिए एक पांच सदस्यीय समिति गठित कर दी है। इसके तहत शुक्रवार को बीडीओ टीएस भाकुनी ने क्षतिग्रस्त पुलिया का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी से पुलिया का नये सिरे से निर्माण करने को कहा। यह समिति शनिवार तक सीडीओ को रिपोर्ट देगी।
विकासखंड के पंचगढ़ी नाले में मनरेगा के तहत तीन लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन पुलिया के लेंटर का ढोला बृहस्पतिवार को खोला गया। इसी दौरान पुलिया टूट कर गिर गई। यह पुलिया चौरसौं की अनुसूचित जाति बहुल बस्ती को जोड़ने के लिए बनाई जा रही है। सीडीओ डीडी पंत ने बृहस्पतिवार को ही मनरेगा के जिला अभियंता के नेतृत्व में जांच कमेटी का गठन कर दिया था। यह समिति शनिवार को रिपोर्ट देगी। डीडीओ केएन तिवारी का कहना है कि पुलिया की तकनीकी जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है। बीडीओ टीएस भाकुनी और पुलिया का निर्माण कार्य करा रहे जेई आसिफ खान और ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह ने शुक्रवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। बीडीओ ने मनरेगा के जेई और वीडीओ से नये सिरे से पुलिया बनाने को कहा। ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने मनरेगा के अभियंताओं से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा है।
वहीं चौरसौं के प्रधान अर्जुन सिंह ने पुलिया को शुरुआत से ही विवादित बताया। कहा कि पुलिया निर्माण को लेकर झगड़ा हुआ था। तब उन्होंने मौके पर पुलिस बुलाई थी। कहा कि पुल निर्माण के लिए वन पंचायत से लकड़ियां काटने को लेकर भी विवाद हुआ था। प्रधान कहते हैं कि पुलिया घटिया गुण निर्माण के कारण नहीं बल्कि पुल में लिंटर पड़ने के बाद ही किसी ने ढोले का टेक हटा दिया था। इससे लिंटर में दरार पड़ गई थी। बताया कि पुलिया का भुगतान भी डेढ़ ही लाख हुआ है जबकि बीडीओ ने पुलिया के निर्माण में दो लाख रुपये का खर्च बताया है।