{"_id":"58ebd5a94f1c1ba368cf5845","slug":"team-of-officers-who-reached-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलिया ग्रस्त तौड़ा गांव पहुंची अफसरों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलिया ग्रस्त तौड़ा गांव पहुंची अफसरों की टीम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Tue, 11 Apr 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
गांव पहुंची अफसरों की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पीलिया ग्रस्त तौड़ा गांव में अभी स्थिति सामान्य नहीं हुई है। गांव में खोले गए अस्थायी अस्पताल में कई बीमारों का उपचार चल रहा है। एक बीमार व्यक्ति को राजकीय अस्पताल रानीखेत रेफर कर दिया गया है। सोमवार को एसडीएम रजा अब्बास ने डिप्टी सीएमओ के साथ प्रभावित गांव में पहुंचे।
विज्ञापन
28 मार्च को गांव के लोगों में पीलिया के लक्षण मिले थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में बीमारों का उपचार कर रही है। अब तक 90 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए हैं, स्वास्थ्य विभाग ने 28 रोगियों में पीलिया की पुष्टि की है। दूसरी तरफ गांव के प्राचीन नौलों, स्रोतों की सफाई की गई है।
विज्ञापन
एसडीएम रजा अब्बास ने बीडीओ एमसी जोशी, डिप्टी सीएमओ डॉ. योगेश पुरोहित के साथ गांव में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सीएमओ डॉ. आरसी पंत का कहना है कि अस्थायी अस्पताल में 24 घंटे डाक्टरों को तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों को पानी उबालकर पीने, ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन