{"_id":"67feb65a66a28b895d04ddad","slug":"teachers-demand-placements-almora-news-c-232-1-ksp1005-126883-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: समायोजन नहीं होने से अतिथि शिक्षकों के सामने रोजी-रोटी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: समायोजन नहीं होने से अतिथि शिक्षकों के सामने रोजी-रोटी का संकट
Wed, 16 Apr 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
गेस्ट टीचरों ने अल्मोड़ा के सीईओ को बताई समस्याएं
अल्मोड़ा। समायोजन नहीं होने से अतिथि शिक्षकों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट आ गया है। अतिथि शिक्षकों का कहना है कि उनका समायोजन जल्द किया जाए। क्योंकि पंचायत चुनाव आचार संहिता लागू हो गई तो फिर मामला लंबा लटक जाएगा।
अतिथि शिक्षकों का शिष्टमंडल मंगलवार को प्रभारी सीईओ अत्रेश सयाना से मिला और ज्ञापन सौंपा। मंडल स्थानांतरण के बाद कई विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं की तैनाती हो गई है। नियमित शिक्षकों की नियुक्ति के बाद वहां कार्यरत अतिथि शिक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया है। इससे अतिथि शिक्षक बेरोजगार हो गए हैं। उनके सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है। वहां पर डौलू धौनी, विक्रम रावत, कमलेश जोशी, इंद्र लाल, दयाल चंद्र, राजेंद्र सती, ललित, केवल तिवारी, गिरीश पांडे, रघुवर सिंह आदि थे।