{"_id":"68cc494681f2d174610c6e85","slug":"teachers-angry-over-beo-order-warn-of-agitation-almora-news-c-231-1-shld1005-118623-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बीईओ के आदेश से शिक्षकों में गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बीईओ के आदेश से शिक्षकों में गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी
Thu, 18 Sep 2025 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। खंड शिक्षाधिकारी की ओर से जारी आदेश के खिलाफ विकासखंड के आंदोलनकारी शिक्षकों में नाराजगी है। राजकीय शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई ने जारी आदेश को धमकी भरा बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। जल्द मामले का हल नहीं होने पर बीईओ के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
बीईओ कमलेश्वरी मेहता ने 16 सितंबर को आदेश जारी करते हुए शिक्षकों को अवकाश लेने के लिए पूर्व से खंड कार्यालय को सूचित करने, अवकाश पर जाने से पहले अपने विषय की जिम्मेदारी दूसरे शिक्षक को देने, रोजाना की उपस्थित खंड कार्यालय में सुबह 8.30 बजे तक देने आदि के निर्देश दिए हैं। राशिसं के ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र रावल का कहना है कि यह आदेश धमकी भरा है।
पूर्व में बीईओ ने ही स्कूलों में प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी लिपिकों को दी है। कहा कि राजकीय शिक्षक संघ मनमाने और प्रतिशोध से ग्रसित आदेशों का पुरजोर विरोध करती है। अवकाश स्वीकृति की सूचना प्रधानाचार्य कार्यालय को ही दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह आदेश प्रतिशोध की भावना से ग्रसित होकर लिया गया है। चयनित करके शिक्षकों से स्पष्टीकरण लिए जा रहे हैं और विद्यालय के उपस्थिति पंजिका का फोटो मांगा जा रहा है। कहा कि जबरन शिक्षकों को परेशान किया तो आंदोलन होगा। बीईओ मेहता ने कहा कि फैसला शिक्षकों के हित में लिया गया है। कई शिक्षकों के मनमाने तरीके से अवकाश लेने की सूचना थी जबकि कई शिक्षकों को जरूरी होने पर भी अवकाश नहीं मिल रहा था। इस फैसले के पीछे किसी को परेशान करने की मंशा नहीं है।