{"_id":"6626ab7e25c20bb2620068fb","slug":"teacher-hit-by-vehicle-leg-broken-almora-news-c-232-1-alm1001-111029-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: शिक्षिका को वाहन से मारी टक्कर, पैर टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: शिक्षिका को वाहन से मारी टक्कर, पैर टूटा
Mon, 22 Apr 2024 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 22 Apr 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बस का इंतजार कर रही शिक्षिका को एक व्यक्ति ने जानबूझकर बोलेरो से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना में शिक्षिका पैर टूट गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
भतरौंजखान के प्राथमिक विद्यालय कुन्हील में तैनात सहायक अध्यापिका ललीता परिहार ने पुलिस में तहरीर दी। आरोप लगाते हुए कहा कि 20 अप्रैल को वह भिकियासैंण सड़क पर अपने दो बच्चों के साथ घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी बीच भिकियासैंण की ओर से तेज गति से आ रही बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक जगदीश बिष्ट ने वाहन रोककर उससे गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। लोगों ने उसे उपचार के लिए सीएचसी भिकियासैंण पहुंचाया। इस घटना में उसका एक पैर टूट गया। पीड़िता ने कहा कि वह आरोपी के गृह क्षेत्र के विद्यालय में तैनात है। ऐसे में उसे उससे खतरा है। थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।