Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Teacher Bhaskar Joshi attained champion level in Tide Turner Challenge

टाइड टर्नर चैलेंज में शिक्षक भास्कर जोशी ने प्राप्त किया चैंपियन लेवल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Teacher Bhaskar Joshi attained champion level in Tide Turner Challenge
शिक्षक भास्कर जोशी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। धौलादेवी विकासखंड के राजकीय प्राथमिक स्कूल बजेला के शिक्षक भास्कर जोशी के नेतृत्व में स्कूल और आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण रोकने, पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने और प्लास्टिक कूड़े को कम करने के लिए स्कूल स्तर पर नवाचार प्रयास किए जा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के टाइड टर्नर प्लास्टिक चैलेंज में भास्कर जोशी ने चैंपियन लेवल प्राप्त किया है। उन्हें संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की ओर से ई-प्रमाण पत्र भी मिला। चैंपियन लेवल प्राप्त करने पर उन्हें राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली पुरस्कृत करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टाइड टर्नर प्लास्टिक चैलेंज दुनिया भर में प्लास्टिक प्रदूषण से लड़ने के लिए एक वैश्विक युवा आंदोलन है। यह युवा और वयस्कों को प्लास्टिक कूड़ा घटाने के उपाय खोजने के लिए प्रेरित करने के लिए गठित किया गया है। इस अभियान में भास्कर जोशी ने कबाड़ से जुगाड़, ईको ब्रिक निर्माण, प्लास्टिक कूड़े से रचनात्मक सामग्री का निर्माण, प्लास्टिक की बोतल से किचन गार्डन निर्माण, नुक्कड़ नाटक आदि मुहिम चलाई है।
विज्ञापन

डॉ. प्रभाकर को मिला इनोवेटिव टीचर ऑफ द ईयर अवॉर्ड
अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीधार में जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ. प्रभाकर जोशी को एशियन एजुकेशन अवॉर्ड-2021 के तहत इनोवेटिव टीचर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। कोरोना काल में बेहतर शिक्षण और अन्य नवाचार गतिविधियों के लिए उन्हें यह अवार्ड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के रानीधारा मोहल्ले के निवासी डॉ. जोशी पिछले कई वर्षों से बेहतर शिक्षण करने के साथ ही छात्र केंद्रित शैक्षिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। कोविड-19 के प्रकोप के चलते इस वर्ष एशियन एजुकेशन अवॉर्ड शो-2021 का माइक्रोसॉफ्ट टीम ने वर्चुअल प्रसारण किया। पिछले महीने फाइनल ज्यूरी प्रश्नोत्तरी राउंड के बाद डॉ. जोशी का अवॉर्ड के लिए चयन हुआ। उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी समेत अन्य कार्यक्रमों में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। डॉ. जोशी ने अपनी इस उपलब्धि को छात्र-छात्राओं को समर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed