फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Teacher Arrested in Sexual Harrasement Case

छात्रों का यौन उत्पीड़न करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Teacher Arrested in Sexual Harrasement Case
अल्मोड़ा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शिक्षक। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। रानीखेत तहसील के एक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्रों के यौन उत्पीड़न के आरोपी शिक्षक को अल्मोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात का खुलासा होने के बाद शिक्षक मेडिकल अवकाश पर चला गया था।
विज्ञापन

एक अभिभावक ने 13 मई को रानीखेत में राजस्व पुलिस को तहरीर सौंपकर कहा था कि एक स्कूल का सहायक अध्यापक ऐबरन कुमार गंगवार निवासी ग्राम बाजपुर पोस्ट जोखनपुर थाना बहेड़ी जिला बरेली बच्चों को डरा धमकाकर उनका यौन उत्पीड़न करता है। राजस्व पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। इधर, मुकदमे की जानकारी मिलने के बाद शिक्षक ऐबरन कुमार मेडिकल अवकाश पर चला गया। कुछ दिन बाद मामले की जांच सिविल पुलिस को सौंपी गई। मामला हस्तांतरित होने के बाद एसएसपी प्रदीप राय के निर्देश पर मामले की जांच महिला थाना प्रभारी बरखा कन्याल को सौंपी गई। बरखा कन्याल ने अपनी टीम के साथ सुरागकशी कर बुधवार को ज्योलिकोट-भवाली तिराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में ऐबरन कुमार ने बताया कि वह 2006 से रानीखेत में सहायक शिक्षक के पद पर तैनात है। इससे पूर्व वह सल्ट में शिक्षक रह चुका है। 22 अप्रैल से वह मेडिकल अवकाश पर चला गया था। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम को एसएसपी ने ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed