{"_id":"685455dae644d180140c10fb","slug":"teach-children-the-tricks-of-bird-watching-and-photography-almora-news-c-232-1-alm1005-129681-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बच्चों को सिखाए बर्ड वॉचिंग और फोटोग्राफी के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बच्चों को सिखाए बर्ड वॉचिंग और फोटोग्राफी के गुर
Thu, 19 Jun 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत में बर्ड वॉचिंग को पहुंचे प्रकृति प्रेमी। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी परिषद् रानीखेत के पांच दिवसीय कार्यक्रम रानीखेत वीक: कला से उत्सव तक के दूसरे दिन बर्ड वॉचिंग और फोटोग्राफी कार्यशाला हुई। इसमें स्कूली बच्चों को वॉचिंग और फोटोग्राफी के गुर सिखाए गए।
पहले चरण में रानीझील से मॉलरोड तक बर्ड वॉचिंग की गई, जिसका नेतृत्व प्रकृति प्रेमी एवं नेचर फोटोग्राफर धीरेंद्र बिष्ट ने किया। उन्होंने बच्चों को पक्षियों की पहचान, उनकी आदतें, व्यवहार और संरक्षण की जानकारी दी। बर्ड वॉचिंग के दौरान बच्चों ने विभिन्न पक्षियों को नजदीक से देखा और उनके बारे में सीखा। दूसरे चरण में छावनी परिषद् सभागार में फोटोग्राफी कार्यशाला हुई। इसका संचालन पद्मश्री सम्मानित प्रकृति प्रेमी एवं विख्यात फोटोग्राफर अनूप साह ने किया। उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से 100 से अधिक पक्षियों की प्रजातियों, उनके वास स्थलों और जीवनशैली की जानकारी दी।
कार्यशाला में छावनी इंटर कॉलेज और आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के 70 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना था। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह और जिज्ञासा देखी गई। वहां, छावनी परिषद् के सीईओ कुनाल रोहिला, राजेंद्र पंत, कमल फर्त्याल, ए.पी. सिंह, चन्दन कुमार, भानु प्रताप सिंह आदि मौजूद थे। संवाद