फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tea made four thousand women lakhpatis Didi in almora

Exclusive: चाय ने चार हजार महिलाओं को बनाया लखपति दीदी, टी बोर्ड की मदद से पत्तियों का करती हैं दोहन

Wed, 21 May 2025 01:43 PM IST
हीरा मेहरा संजय नयाल, संवाद
संजय नयाल, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 21 May 2025 01:43 PM IST
सार

चाय की खेती ने छह विकासखंडों की 4000 से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। उत्तराखंड टी बोर्ड के सहयोग से स्थापित इन चाय बागान में चाय की पत्तियों का दोहन कर प्रति महिला सालाना एक लाख रुपये की कमाई कर रही है।

विज्ञापन
Tea made four thousand women lakhpatis Didi in almora
देवलीखान में स्थापित चाय बागान में काम करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा जिले में चाय की खेती ने छह विकासखंडों की 4000 से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। उत्तराखंड टी बोर्ड के सहयोग से स्थापित इन चाय बागान में चाय की पत्तियों का दोहन कर प्रति महिला सालाना एक लाख रुपये की कमाई कर रही है।

विज्ञापन


अल्मोड़ा के ताकुला, चौखुटिया, स्याल्दे, हवालबाग, भैंसियाछाना, धौलादेवी ब्लॉक में टी बोर्ड के सहयोग से छह चाय बागान स्थापित किए गए हैं। वर्तमान में छह विकासखंडों में 152 हेक्टेयर भूमि पर एवी2, टैगडा 78, टीएस 520, ऑर्थोडॉक्स चाय का उत्पादन होता है। इससे क्षेत्र की चार हजार महिलाओं को रोजगार मिला है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- खिलवाड़: एक्सपायरी डेट की दवाएं बेचते मिले मेडिकल स्टोर, स्वास्थ्य विभाग के औचक निरीक्षण में खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन


इन महिलाओं को साल में मनरेगा के तहत 100 और टी बोर्ड की ओर से 210 दिन का रोजगार मिल रहा है। बीते वर्ष इन महिलाओं ने बागानों का विस्तार और चाय की पत्तियों का दोहन कर सालाना लगभग एक लाख रुपये की कमाई की है। लखपति दीदी अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार की राह दिखा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed