फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tea Board Vice President Pilkhawal takes charge

चाय बोर्ड उपाध्यक्ष पिलख्वाल ने कार्यभार ग्रहण किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Tea Board Vice President Pilkhawal takes charge
अल्मोड़ा। उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने धारानौला स्थित जिला पंचायत परिसर में चाय बोर्ड कार्यालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की और चाय की खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य में चाय की खेती को रोजगार का जरिया बनाया जाएगा। साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के शासन स्तर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने चाय बागानों के साथ ही चाय फैक्ट्रियों आदि के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में पूरी तैयारी के साथ भाग लेने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में बोर्ड के वित्त अधिकारी अनिल खोलिया समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व हुए कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि पिलख्वाल के अनुभवों का लाभ चाय बोर्ड को मिलेगा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि पिलख्वाल ईमानदारी और जिम्मेदारी से कार्य करते आए हैं। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड में चाय की खेती को बढ़ावा मिलेगा और अधिक से अधिक रोजगार सृजन होंगे।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, प्रकाश भट्ट, धर्मेंद्र बिष्ट, कृष्ण बहादुर, विद्या बिष्ट, लीला बोरा, किरन पंत, चंदन लाल टम्टा, सुनील बिष्ट, कमल बिष्ट, लोकेश कालाकोटी, प्रताप रावत, रोहित मेहरा, कुंदन सिंह मेेहरा, राजेंद्र बिष्ट, त्रिलोक लटवाल, अरुण वर्मा, नगर व्यापार मडंल अध्यक्ष सुशील साह, भुवन वर्मा, मनीष बिष्ट, धरमवीर आर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed