फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   take special care of facilities in sun temple

कटारमल सूर्य मंदिर में सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
take special care of facilities in sun temple
तेरह डिस्ट्रीक तेरह डेस्टीनेशन के तहत कटारमल में किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा करते डीएम नित? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा है कि कटारमल सूर्य मंदिर में पर्यटन सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। डीएम ने अधिकारियों की बैठक लेकर तेरह डिस्ट्रिक्ट, तेरह डेस्टीनेशन के अंतर्गत कटारमल में किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत निर्माण और अन्य कार्य समय से पूर्ण कर लिए जाएं।
विज्ञापन

नए डेस्टीनेशन विकसित किए जाने की संभावनाएं भी तलाश करें।
डीएम ने मंदिर परिसर में लाइट एंड साउंड, सीसीटीवी लगाए जाने का आगणन बनाने के निर्देश पर्यटन अधिकारी को दिए। बैठक में जल निगम के अधिकारियों को कटारमल की पानी की समस्या को देखते हुए नई पंपिंग योजना का आगणन बनाने के लिए निर्देशित किया, ताकि राज्य सेक्टर और अन्य माध्यम से बजट के लिए शासन स्तर पर वार्ता की जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने पर्यटन अधिकारी को टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण आयोजित कराने को कहा। जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार और पर्यटकों को गाइड की सुविधा मिल सके। जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द ही कटारमल मंदिर समिति का भी गठन हो जाएगा। जिससे वहां पर अन्य व्यवस्थाओं के संचालन में सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उप जिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान केएस खाती, अधिशासी अभियंता जल निगम केडी भट्ट, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, प्रभारी संग्रहालय डॉ. ज्ञान प्रकाश तिवारी, बीडीओ हवालबाग पंकज कांडपाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed