फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Take advantage of central government schemes: Chauhan

केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठायें: चौहान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
Take advantage of central government schemes: Chauhan
अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने विकासखंड लमगड़ा के ग्राम पंचायत चौमू, पलना, असोटा, खेरदा, ढौरा में लोगों से जनसंपर्क किया। उन्होंने लॉक डाउन में लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की, ताकि संक्रमण से बचा जा सके। समस्त ग्रामीणों को मास्क भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार लॉकडाउन में लोगों को खाद्यान्न योजना, वृद्धावस्था पेंशन, जनधन खाते और किसान सम्मान निधि से लाभ पहुंचा रही है। ग्रामीण योजनाओं का लाभ उठायें। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित मेहता, देवाशीष नेगी, ग्राम प्रधान कमल बिष्ट आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed