फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Take advantage of central and state government schemes: Chauhan

विस उपाध्यक्ष चौहान ने भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
Take advantage of central and state government schemes: Chauhan
अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने विकासखंड भैसियाछाना के ग्राम पंचायत चनोली और पांडेतोली में बैठक की और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने जनता के हित में कई योजनाएं संचालित की हैं। उनका लाभ उठाकर ग्रामीण आत्मनिर्भर बनें।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विधानसभा उपाध्यक्ष के सम्मुख विद्युतीकरण, सड़कों में डामरीकरण करने और पेयजल की समस्या रखी। चौहान ने मौके से ही फोन पर विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का समाधान करवाया। पेयजल की समस्या के समाधान के लिए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में हर घर नल-हर घर जल के तहत पेयजल कनेक्शन दिए जा रहे हैं। जल्द ही सभी ग्रामीणों की पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

चनोली गांव में ग्रामीणों ने सीसी मार्ग निर्माण की मांग रखी। उन्होंने गांव के तीन सीसी मार्गों के लिए विधायक निधि से साढ़े चार लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा पांडेतोली गांव में सीसी मार्ग और स्थल विकास के लिए विधायक निधि से धन आवंटन करने की स्वीकृति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान दीपा बिष्ट, गोपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बलदेव आर्य, रमेश राम, उमेश सिंह, गोपाल सिंह, भगवत सिंह के अलावा विकासखंड के कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed