{"_id":"631cc569b1f0520a8660fa07","slug":"table-tennis-and-badminton-championship-in-ranikhet-ranikhet-news-hld4752839140","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपक, नेहा, लोकेश, गोविंद, काव्या, सलोनी ने जीती टीटी और बैडमिंटन प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपक, नेहा, लोकेश, गोविंद, काव्या, सलोनी ने जीती टीटी और बैडमिंटन प्रतियोगिता
विज्ञापन
रानीखेत में टीटी प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे। संवाद
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। आदर्श बालिका इंटर कालेज में टीटी और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 16 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। टीटी अंडर-17 बालक वर्ग में दीपक सिंह रावत विजेता रहे। बैडमिंटन अंडर-19 मेें जीजीआईसी की नेहा तिवारी ने जीत हासिल की। टीटी अंडर-19 प्रतियोगिता में लोकेश बोहरा ने जीत दर्ज की। अंडर-14 प्रतियोगिता में गोविंद सिंह रावत ने गौरव भट्ट को हराया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर 19 आयु वर्ग में जीजीआईसी की नेहा तिवारी ने दीक्षा अधिकारी को 21-12 21-18 से हराया। अंडर-17 बालिका वर्ग में काव्या मेहरा विजेता रहीं। अंडर 14 बालिका वर्ग में सलोनी मेहरा ने जीत दर्ज की। बालक अंडर 19 प्रतियोगिता में दीपक खत्री विजेता रहे। अंडर 17 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में दीपक रावत विजेता रहे।
अंडर 17 बालक वर्ग डबल्स में सिलोर महादेव के अजय कुमार विजेता रहे। अंडर-14 बालक वर्ग में संजय सिंह रावत ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जीजीआईसी की प्रधानाचार्या विशौला देवी ने किया। संयोजक मनमोहन सिंह देव ने बताया कि विजेता खिलाड़ी 13 सितंबर से होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
वहां पर ब्लॉक समन्वयक डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट, गीता शर्मा, सुनील कुमार, दिगंबर बिष्ट, महिपाल सिंह रमोला, चंदन सिंह मेहरा, डॉ. प्रेम सागर, कविता शर्मा आदि थीं।