द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कोरोना के चलते अब 12 अप्रैल से प्रस्तावित पाली पछाऊं का ऐतिहासिक स्याल्दे बिखोती मेला भी स्थगित कर दिया गया है। नगर पंचायत सभागार में हुई बैठक में आल, नौज्यूला और गरख धड़े के मुखियाओं के अलावा तमाम जनप्रतिनिधि और जनसंगठनों की बैठक हुई। जिसमें मेले को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष मेला समिति अध्यक्ष मुकेश लाल साह की अध्यक्षता में हुई बैठक में दलों के मुखियाओं, व्यापार मंडल, ग्राम प्रधानों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सुझावों के बाद सर्वसम्मति से इस बार मेले को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि बारी के अनुसार 13 अप्रैल बटपुजै को नौज्यूला और 14 अप्रैल को आल और गरख पार्टी सूक्ष्म रूप से ओड़ा स्थल पर धूप बत्ती कर रस्म अदायगी करेंगे। इसमें समय की जानकारी नहीं दी गई ताकि सूक्ष्म रूप में एक-दो लोग आकर अपनी रस्म अदायगी पूर्ण कर सकें। बैठक में उपजिलाधिकारी ने कोरोना को लेकर विस्तृत जानकारियां दीं वह विशेष कर बाहर से आने वाले लोगों पर निगरानी रखने की अपील की। बैठक में मुख्य अतिथि विधायक महेश नेगी ने सभी के सुझावों से मेला स्थगित करने पर सभी का आभार जताया। उमेश भट्ट ने संचालन किया। संरक्षक उपजिलाधिकारी आरके पांडेय, मेला समिति उपाध्यक्ष हेम रावत, गरख पार्टी उपाध्यक्ष नरेंद्र अधिकारी, आल पार्टी उपाध्यक्ष जगत सिंह रौतेला, नौज्यूला पार्टी उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र चौधरी, मेला समिति सचिव नारायण रावत, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जोशी, कैलाश भट्ट जगदीश बुधानी, व्यापार मंडल से आशीष वर्मा, दीपा चौधरी आदि ने अपने अपने विचार रखे। बैठक मे सभासद विमला साह, भीम सिंह किरौला, भूपेंद्र रौतेला, दिवान सिंह रौतेला, रमेश चंद्र पुजारी, प्रताप बिष्ट, लक्ष्मण किरौला, डॉ. डीपी चौधरी, राकेश मठपाल, जगदीश रौतेला, शैलू साह, भूपेंद्र कांडपाल, मनोज भट्ट आदि थे।