फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Swipe machines will have 20 stores soon

20 दुकानों में जल्द लगेंगी स्वाइप मशीनें

Thu, 24 Nov 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 24 Nov 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
करेंसी की कमी के चलते इन दिनों अनेक लोग स्वाइप मशीनों वाली दुकानों से सामान खरीदना पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि नोट बंदी के बाद से व्यवसायियों में स्वाइप मशीनें लगाने के लिए  रुझान बढ़ रहा है। पिछले दो सप्ताह में 20 व्यवसायियों ने स्वाइप मशीनें  लगाने के लिए आवेदन कर दिया है। स्वाइप मशीनें लगने से लोगों को सामान खरीदने के बाद एटीएम कार्ड के जरिये भुगतान करने की सुविधा मिल जाती है। 


नोट बंदी के बाद से कैश लैस बैंकिंग को बढ़ावा देने की कवायद चल रही है। एटीएम कार्ड रखने वाले लोग भी उन दुकानों में जाकर सामान खरीदना पसंद कर रहे हैं जहां स्वाइप मशीनें लगी हैं। एसबीआई के रीजनल मैनेजर महेश बर्थवाल ने बताया कि नोट बंदी के बाद से जिले के 20 व्यवसायियों ने स्वाइप मशीन लगाने के लिए आवेदन किया है। इनमें से अधिकांश अल्मोड़ा नगर के आवेदन हैं। उन्होंने बताया कि तकनीशियन बुला लिया गया है और सभी 20 स्थानों पर स्वाइप मशीनें शीघ्र लग जाएंगी। 
विज्ञापन



श्री बर्थवाल ने बताया कि अल्मोड़ा जिले में एसबीआई के 60 एटीएम हैं। नए नोटों के हिसाब से तकनीकी बदलाव करने के बाद इनमें से 52 एटीएम चालू हो चुके हैं। अधिकांश एटीएम चालू हो जाने के बाद अब लोगों को पैसे प्राप्त करने में दिक्कत नहीं आ रही है। आरएम ने यह भी बताया कि जिले में करेंसी की कोई कमी नहीं है। हालांकि 500 रुपये के नोटों के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed