{"_id":"60fefec88ebc3e670211d691","slug":"sweapers-of-the-municipality-remained-on-strike-on-the-eighth-day-almora-news-hld4324965103","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवें दिन भी हड़ताल पर रहे पालिका के पर्यावरण मित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवें दिन भी हड़ताल पर रहे पालिका के पर्यावरण मित्र
विज्ञापन
गांधी पार्क में पर्यावरण मित्रों से वार्ता करते विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पालिकाध्?
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले पालिका परिषद के पर्यावरण मित्र (स्वच्छक कर्मचारी) सोमवार को भी हड़ताल पर रहे। अनिश्चितकालीन हड़ताल से शहर में जमा हुआ कूड़ा पिछले आठ दिन से नहीं उठा है। कूड़े से दुर्गंध फैल रही है। हड़ताली पर्यावरण मित्रों ने सोमवार को गांधी पार्क और पालिका कार्यालय प्रांगण में धरना दिया। गांधी पार्क में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान और पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी भी पहुंचे। चौहान ने कर्मचारियों को समस्याओं का शीघ्र समाधान निकालने का आश्वासन दिया।
पर्यावरण मित्रों ने सुबह गांधी पार्क में धरना देकर प्रदर्शन किया। विधानसभा उपाध्यक्ष और पालिकाध्यक्ष आंदोलित पर्यावरण मित्रों से वार्ता करने के लिए गांधी पार्क पहुंचे। कर्मचारियों ने दोनों नेताओं से समस्याओं का शासन स्तर से समाधान करवाने की मांग की। विधानसभा उपाध्यक्ष चौहान ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र ही समाधान निकलेगा। इसको लेकर उनकी मुख्यमंत्री से भी वार्ता हुई है और कैबिनेट की बैठक भी होनी है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि सरकार को आंदोलन का संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कूड़ा निस्तारण नहीं होने से शहर की हालत खराब होेते जा रही है। आंदोलन का संतोषजनक समाधान होना चाहिए। उन्होंने सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों से अपील की कि वह हड़ताल के दौरान आंशिक रूप से कूड़ा निस्तारण पर विचार करे, ताकि सफाई व्यवस्था भी पटरी पर आ सके।
सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रदेश सचिव राजपाल ने कहा कि हड़ताल के कारण हो रही असुविधा पर खेद है, किंतु संगठन की मांगें 2018 से लंबित हैं। कोरोना महामारी चल रही है परंतु सफाई कर्मचारियों के लिए किसी भी प्रकार की सुविधा का ऐलान सरकार ने नहीं किया है। सफाई कर्मचारी यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरेश केशरी ने कहा कि आशा है जल्द समस्या का समाधान निकलेगा। संचालन टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष गणेश बिष्ट ने किया। इस अवसर पर नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष परितोष पांडे, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, मनोज सनवाल, हरीश कनवाल, कर्मचारी नेता चंद्रमणि भट्ट, दयाकृष्ण कांडपाल आदि थे।
विज्ञापन
पालिका बोर्ड ने सफाई कर्मचारियों से की जनहित में हड़ताल समाप्त करने की अपील
अल्मोड़ा। पर्यावरण मित्रों की हड़ताल को लेकर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में हुई पालिका बोर्ड की बैठक में चर्चा की गई। शहरी विकास निदेशालय देहरादून से पालिका को 25 जुलाई को प्राप्त पत्र से भी सदन को अवगत कराया गया। सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से सफाई व्यवस्था चरमराने और संक्रामक रोग फैलने की आशंका पर सदन ने चिंता व्यक्त की। सदन ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए शासन से आग्रह किया कि मांगों पर विचार कर जल्द समाधान करे। कर्मचारी यूनियन के शाखा अध्यक्ष सुरेश चंद्र केशरी और अन्य पदाधिकारियों से अपील की गई कि जनहित को देखते हुए हड़ताल पर पुनर्विचार करें। सदन की अपील पर उन्होंने दो दिन का समय मांगा, जिस पर सदन ने सहमति व्यक्त की। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि दो दिन के उपरांत यदि हड़ताल समाप्त नहीं होती है तो जनहित को देखते हुए शहर की वैकल्पिक सफाई व्यवस्था सुनश्चित कर ली जाएगी। सदन ने व्यापारियों और लोगों से अनुरोध किया कि घरों और दुकानों का कूड़ा मार्ग पर नहीं डालें। बैठक में सभासद मनोज जोशी, दीपा साह, विजय पांडे, सौरभ वर्मा, दीप्ति सोनकर, जगमोहन बिष्ट, हेम चंद्र तिवारी, सचिन आर्या आदि थे।