फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sunauli Eleven Wins

सुनोली एकादश ने जीता जय गोलू क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sunauli Eleven Wins
क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करते ब्लाक प्रमुख दीपक किरौला। संवाद - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। सुनोली में जय गोलू क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सुनोली एकादश ने जीता। ओल्ड इज गोल्ड तथा सुनोली एकादश की टीमों के बीच हुए मुकाबले में ओल्ड इज गोल्ड की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 12 ओवर में तीन विकेट खोकर 70 रन बनाए। जवाब में सुनोली एकादश की टीम ने तीन गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। पंकज को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। इससे पहले मैच का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से गांव की प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। वहां पर सैलीसुनोली प्रधान दान सिंह, इंदर सिंह, मनीष नेगी, विनोद, विशाल, गोपाल सिंह नेगी, कैलाश सिंह ने सहयोग किया। संचालन सामाजिक कार्यकर्ता हरीश चंद्र सिंह रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed