{"_id":"64860f4636f0a4cb19011b1c","slug":"summer-festival-in-chaukhutiya-almora-news-c-8-1-164963-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ग्रीष्मोत्सव का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ग्रीष्मोत्सव का समापन
Sun, 11 Jun 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
आदिग्राम फुलोरिया में ग्रीष्मोत्सव के समापन पर पुरूस्कृत युवाओं के साथ आईटीबीपी के सेवानिवृत्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। आदिग्राम फुलोरिया में तीन दिवसीय ग्रीष्मोत्सव का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। अंतिम दिन रविवार को स्वरोजगार कर रहे नवयुवक मंगल दल अध्यक्ष दीपक चंद्र और उनकी टीम को सम्मानित किया गया। इससे पहले योगाभ्यास, लोकगीत, लोकनृत्य हुए। मुख्य अतिथि बीडीओ दिलमणि जोशी और आईटीबीपी के सेवानिवृत्त डिप्टी कमांडेंट तारा दत्त शर्मा ने पुरस्कार बांटे।
सोमनाथेश्वर विकास समिति के अध्यक्ष नवीन फुलोरिया ने आयोजन का उद्देश्य बता अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए सभी सहयोगियों का आभार जताया। ग्रीष्मोत्सव में ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्यों, अव्वल रहे छात्रों, प्लास्टिक मुक्त अभियान में सहयोग करने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। ग्राम प्रधान कमला फुलोरिया की अध्यक्षता में चंद्रप्रकाश फुलोरिया ने संचालन किया। इस मौके पर मुन्नी फुलोरिया, हंसी फुलोरिया, पुष्पलता, कमला फुलोरिया, लता फुलोरिया, शिवशंकर, खजान फुलोरिया, दर्शन आदि मौजूद थे।