फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Summary meeting.

अपराध की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करें: मुरुगेशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Summary meeting.
अल्मोड़ा के पुलिस कार्यालय सभागार में अपराध एंव कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक लेते अपर पुलिस म? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. वी मुरुगेशन ने एसएसपी कार्यालय में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक कर जिले में अपराध और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने एनडीपीएस एक्ट मामलों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा किसी भी अपराध की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करें।
विज्ञापन

उन्होंने थाना क्षेत्रों में होेने वाले अपराधों की भी समीक्षा कर सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में समन्वय बना कर काम करने के निर्देश दिए। कहा कि वर्ष 2025 तक चल रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत तेजी से काम करें। एनडीपीएस एक्ट के तहत किसी भी अपराधी को न छोड़ें। साइबर क्राइम, यातायात प्रबंधन, नशा, महिला अपराध पर किए जा रहे कार्यों पर संतोष जताया। कहा कि युवाओं को फिट रखने के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन कराएं। पुलिस बल को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई जाए। पुलिस एनडीपीएस, ड्रग्स संबंधी अपराधों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं। साइबर अपराधों के तहत धोखाधड़ी के मामलों में तत्काल कार्रवाई करें और पीड़ित व्यक्ति के पैसे वापस दिलाएं। महिला अपराध, सुरक्षा को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विमल प्रसाद, टीआर वर्मा, सीओ रानीखेत, राजीव कुमार टम्टा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed