फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sub district hospital building in danger due to landslide

Almora News: भूस्खलन से खतरे की जद में उप जिला अस्पताल भवन

Wed, 16 Jul 2025 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 16 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sub district hospital building in danger due to landslide
रानीखेत(अल्मोड़ा)। एक वर्ष पूर्व भूस्खलन की चपेट मे आने से खतरे की जद में आए अस्पताल भवन की सुरक्षा के लिए अभी तक सुरक्षात्मक कार्य नहीं हो पाए हैं। लोगों ने शीघ्र सुरक्षात्मक कार्य कराने की मांग की है।
विज्ञापन


वर्ष 2024 में उप जिला अस्पताल परिसर की सुरक्षा दीवार गिरने से भूस्खलन की चपेट में आ गया था। विभाग की ओर से अब तक सुरक्षात्मक कार्य शुरू नहीं किए गए हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से अस्पताल भवन को खतरा बना हुआ है। बीते वर्ष सितंबर में भारी बारिश के चलते अस्पताल के पीछे भी जबरदस्त भूस्खलन हुआ था। देवदार और बांज के पेड़ गिर गए थे जिससे जमीन खिसकने लगी। हालात ऐसे बने कि अस्पताल को खाली कर बंद करना पड़ा। उस समय अस्पताल में भर्ती 21 मरीजों को तीमारदारों ने निजी अस्पतालों में शिफ्ट किया था।
विज्ञापन

खतरे को देखते हुए प्रशासन ने अस्पताल के एक हिस्से को बंद कर दिया था।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों ने अस्पताल भवन की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। प्रशासन की ओर से जिला योजना के तहत सुरक्षा दीवार के लिए धन स्वीकृत तो हो गया है लेकिन अभी तक बजट पारित नहीं हुआ। ऐसे में दीवार निर्माण का कार्य अधर में लटका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द सुरक्षा दीवार नहीं बनी तो बरसात में अस्पताल भवन को गंभीर नुकसान हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed