{"_id":"68b5e7aa0b0509c98e07ae12","slug":"students-waited-in-the-rain-for-books-almora-news-c-232-1-ha11012-133117-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: किताबाें के लिए विद्यार्थियों ने बारिश में किया इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: किताबाें के लिए विद्यार्थियों ने बारिश में किया इंतजार
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते पुस्तकालय में ताला लटका रहा। ऐसे में किताबें पाने पुस्तकालय पहुंचे छात्र-छात्राएं बारिश के बीच घंटों काउंटर के बाहर लाइन लगाकर इंतजार करते रहे। ऐसे में कई विद्यार्थी बगैर किताबें लिए ही लौट गए।
पुस्तकालय में रोस्टर के मुताबिक सोमवार को बीएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को किताबें मिलनी थीं लेकिन पुस्तकालय के सभी काउंटर बंद थे। छात्र-छात्राओं ने बताया कि उन्होंने किताबें पाने के लिए फार्म भरा पर थोड़ी देर में लाइब्रेरी के सभी कर्मचारी पुस्तकालय बंद कर चले गए।
इससे आक्रोशित आर्यन छात्र संगठन से जुड़े छात्र-छात्राएं पुस्तकालय खोलने की मांंग पर धरने में बैठ गए। इसके बाद परिसर प्रबंधन ने पुस्तकालय खुलवाया और किताबें मिलने से छात्र-छात्राओं को राहत पहुंची। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ महासचिव गौरव भंडारी, निशांत पांडेय, भाष्कर गोस्वामी, विशाल बिष्ट, पंकज कनवाल, उज्ज्वल नेगी, रंजना, हिमांशी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
-- -- -- --
फोटो- 01एएलएम10पी- एसएएजे परिसर के पुस्तकालय में बाहर प्रदर्शन करते आर्यन संगठन के छात्र। स्रोत- छात्र
55 कर्मचारियों की ही डीपीसी पर भड़के शिक्षणेत्तर कर्मचारी
- 02 घंटे के कार्य बहिष्कार से कामकाज हुआ प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। एसएसजे विवि शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने 85 की जगह 55 कर्मचारियों की ही डीपीसी किए जाने के विरोध में दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने विवि प्रबंधन पर कर्मचारियों के उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
सोमवार को विवि के प्रशासनिक भवन में पहुंचे संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह धामी ने कहा कि अगर एक बार 85 पदों के सापेक्ष कर्मचारियों की डीपीसी हो चुकी है तो अब 55 पदों में किस आधार पर हो रही है। उन्होंने कहा कि सूचना देने के बाद भी विवि प्रबंधन का कोई अधिकारी उनसे वार्ता करने नहीं पहुंचा।
विरोध जताने वालों में महासचिव राजेश पांडे, उपाध्यक्ष अंशुमन पंत उपसचिव जयवीर नेगी, केवलानंद पाठक, जीवन चंद्र मठपाल, राजेंद्र सिंह राणा सहित कर्मचारी मौजूद रहे।