फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Students rekindle marks in re-evaluation

पुनर्मूल्यांकन में अंक कम आने से छात्र भड़के

Mon, 20 May 2019 11:51 PM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Published by: दीपक नेगी Updated Mon, 20 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Students rekindle marks in re-evaluation
एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में कार्यवाहक परिसर निदेशक जगत सिंह बिष्ट को ज्ञापन देते छात्र। - फोटो : amar ujala
 एसएसजे परिसर छात्र संघ महासचिव अक्षय टम्टा के नेतृत्व में छात्रों ने प्रभारी परिसर निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट को ज्ञापन दिया। उन्हाेंने
विज्ञापन

एमएससी गणित द्वितीय सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा एमएससी गणित प्रथम सेमेस्टर के एक प्रश्नपत्र का पुनर्मूल्यांकन नियमों के मुताबिक नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुनर्मूल्यांकन में पहले से भी कम अंक आए हैं। छात्रों ने इस मुद्दे को लेकर आंदोलन शुरु करने की चेतावनी दी है। 


ज्ञापन में कहा गया है कि छात्रों की मांग पर विवि प्रशासन ने फरवरी में गणित प्रथम सेमेस्टर के एक प्रश्नपत्र का पुनर्मूल्यांकन कराने का फैसला लिया था लेकिन पुनर्मूल्यांकन में कई छात्रों के पहले से भी कम अंक आए हैं। उन्होंने पुनर्मूल्यांकन में नियमों की अवहेलना करने का आरोप लगाया है। यदि आगामी 22 मई तक अंक तालिकाओं में सुधार नहीं किया गया तो एमएससी गणित के छात्रों को साथ लेकर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में महासचिव अक्षय टम्टा के अलावा मोहित डांगी, नवनीत बिष्ट, दीपक उप्रेती, कमल नेगी, नीतिका, लक्की जोशी, कृतिका, अंजलि, जसपाल कुमार, रोहित भारती, अनिल कुमार, योगेश जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed