फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Students migrating to gain knowledge of science

Almora News: विज्ञान का ज्ञान लेने के लिए पलायन कर रहे विद्यार्थी

Thu, 18 Jul 2024 02:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 18 Jul 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Students migrating to gain knowledge of science
अल्मोड़ा। शीतलाखेत महाविद्यालय में आठ साल बाद भी विज्ञान संकाय को मंजूरी नहीं मिली है। महाविद्यालय का संचालन होने के बाद भी क्षेत्र के विद्यार्थियों को यहां विज्ञान का ज्ञान नहीं मिल रहा और वे इसके लिए पलायन करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में शीतलाखेत महाविद्यालय का संचालन हुआ। क्षेत्र के विद्यार्थियों को उम्मीद थी कि स्थानीय स्तर पर उन्हें उच्च शिक्षा मिलेगी लेकिन आठ साल बाद भी यहां विज्ञान संकाय संचालित न होने से विद्यार्थी निराश हैं। विद्यार्थियों को विज्ञान का ज्ञान लेने के लिए 35 किमी दूर अल्मोड़ा या 90 किमी दूर हल्द्वानी की दौड़ लगानी पड़ रही है। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए कला संकाय में प्रवेश लेना मजबूरी बन गया है। संवाद
विज्ञापन



बीए में भी नहीं हैं पूरे विषय

अल्मोड़ा। महाविद्यालय में संचालित बीए में सभी विषय नहीं होने से विद्यार्थियों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। बीए में गणित, भूगोल, कला, समाजशास्त्र विषय संचालित नहीं हो रहे हैं। ऐसे में मजबूरन विद्यार्थियों को अन्य महाविद्यालयों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रो. ललन प्रसाद वर्मा, प्राचार्य, शीतलाखेत महाविद्यालय ने बताया कि महाविद्यालय में विज्ञान पाठ्यक्रम संचालित करने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। मौजूदा संसाधनों में पठन-पाठन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed