फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Students burnt effigy of university administration in SSJ campus

एसएसजे परिसर में छात्रों ने विवि प्रशासन का फूंका पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
Students burnt effigy of university administration in SSJ campus
अल्न्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में लंबे समय से चल रहीं छात्रों की विभिन्न मांगें पूरी नहीं होने से छात्रों में आक्रोश है। मांगों को लेकर गुस्साए छात्रों ने मंगलवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय और डीआईसी निदेशक का पुतला फूंका। इस दौरान छात्रसंघ उपसचिव दीपक तिवारी ने पद से इस्तीफा दे दिया। परिसर प्रशासन और छात्रों के बीच काफी देर तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में पिछले माह विभिन्न मांगों को लेकर छात्रसंघ पदाधिकारी सांकेतिक धरने पर बैठे थे। जिसके बाद भी छात्रों की मांगें पूरी नहीं होने पर छात्रों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। बुधवार को छात्रसंघ उपसचिव दीपक तिवारी ने परिसर निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट को अपने पद से इस्तीफा दिया।
विज्ञापन

परिसर निदेशक ने इस्तीफा लेने से इंकार किया जिसके चलते छात्रों और परिसर प्रशासन के बीच काफी देर तक बहस चली। उपसचिव दीपक ने कहा कि वह लगातार अपनी मांगें उठा रहे हैं। पिछले दिनों 20 दिनों तक उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर परिसर में प्रदर्शन किया। बाद में परिसर के लिखित आश्वासन के बाद वह माने। लेकिन अब इसे फिर 15 दिनों से अधिक समय बीत चुका है, पर उनकी मांगें अब भी पूरी नहीं हो सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व छात्रों ने विवि द्वारा स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का विरोध किया। छात्रों ने कहा कि अभी 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी नहीं हो सकी है और परीक्षा परिणाम भी घोषित नहीं हुए हैं। दूसरी तरफ विवि प्रवेश की तैयारियां कर रहा है। गुस्साए छात्रों ने परिसर में डीआईसी निदेशक संजय पंत और विवि प्रशासन का पुतला आग के हवाले किया। छात्रों ने विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। यहां एनएसयूआई के पूर्व जिला सचिव विपुल कार्की, संजू कठायत, अमित बिष्ट, पूर्व छात्रसंघ महासचिव ललित सिंह सतवाल अमन बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed