फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Student Union elections...two student groups clashed during nomination

Almora News: छात्र महासंघ चुनाव...नामांकन के दौरान भिड़े दो छात्र गुट

Wed, 08 Oct 2025 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 08 Oct 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Student Union elections...two student groups clashed during nomination
एसएसजे परिसर में छात्रमहासंघ चुनाव के नामांकन के दौरान परिसर हुए हंगामे को शांत कराती पुलिस। सं
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर में छात्र महासंघ चुनाव के नामांकन के दिन दो छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। यहां कोषाध्यक्ष पद पर एक प्रत्याशी के नामांकन कराने के दौरान उसका नामांकन पत्र एक छात्र नेता ने कमरे की खिड़की से किसी और छात्र नेता को थमा दिया। निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक नामांकन के कक्ष के खिड़की तक पहुंचते ही दूसरे छात्र नेताओं ने उससे नामांकन पत्र छीन लिया। इस दौरान दोनों छात्र गुटों में तीखी नोक जोख हुई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी के पास शपथपत्र नहीं होने पर नियमानुसार उसका नामांकन निरस्त किया गया। ऐसे में उस प्रत्याशी के छात्रसंघ चुनाव लड़ने का सपना अधूरा रह गया। हंगामे के बावजूद अध्यक्ष समेत अन्य पदों के नामांकन शांतिपूर्वक संपन्न हो गए।
विज्ञापन

33 विवि प्रतिनिधि आज करेंगे मतदान
अल्मोड़ा। छात्र महासंघ के अध्यक्ष पद पर छात्रसंघ के नव निर्वाचित विवि प्रतिनिधि अपने मतों का प्रयोग करेंगे। किसी जीत मिलेगी और किसी हार इसका फैसला मतदाताओं के वोट करेंगे। आज सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद विजेता प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

कोट

जब यह घटना हुई मैं परिसर में मौजूद नहीं था। इसलिए मामले की पूरी तरह जानकारी नहीं है। नामांकन पत्र छीने जाने जैसी घटना चुनाव के दौरान न हो, इसके लिए विवि प्रबंधन को सख्त नियम बनाने चाहिए ताकि चुनाव में पारदर्शिता बनी रहे। - राहुल कनवाल, जिला संयोजक एबीवीपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
एक प्रत्याशी के नामांकन पत्र को छीन कर उसे चुनाव लड़ने से वंचित किया गया। इससे आक्रोशित छात्रों ने इसका विरोध किया। इस बीच दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। हालांकि पुुलिस ने समय रहते मामला शांत कर दिया। छात्रसंघ चुनाव की गरिमा बनी रहे, इसके लिए सभी छात्र संगठनों को पहल करनी होगी। - संजू सिंह, जिला अध्यक्ष, एनएसयूआई
कोट

इस तरह का मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो सकें इसके लिए निर्वाचन अधिकारी पूरी जिम्मेदारी से अपना काम कर रहें हैं। - प्रो. शेखर चंद्र जोशी, चुनाव अधिकारी, एसएसजे परिसर।

कोट
- छात्र महासंघ चुनाव के दौरान एसएसजे परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। चुनाव के दौरान अराजक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। - देवेंद्र पींचा, एसएसपी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed