{"_id":"64ee3a853280f0067f0528ea","slug":"student-union-election-date-not-announced-almora-news-c-232-1-alm1002-2374-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: छात्र संघ चुनाव तिथि घोषित नहीं, चुनावी रंग में रंगा परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: छात्र संघ चुनाव तिथि घोषित नहीं, चुनावी रंग में रंगा परिसर
Wed, 30 Aug 2023 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में अभी छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं हुई है लेकिन संभावित प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। प्रत्याशी विद्यार्थियों को रिझाने के लिए लुभावने वादे करने के साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान करने के दावे कर रहे हैं। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के माध्यम से भी प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। संवाद
छात्रसंघ चुनाव परिसर चुनावी रंग में रंग गया है। प्रत्याशियों ने रास्तों में जहां तहां पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। वहीं प्रत्याशी नए विद्यार्थियों को अपने पक्ष में करने के लिए सदस्यता अभियान चलाकर उन्हें संगठन से जोड़ रहे हैं। विद्यार्थियों के बीच जाकर उन्हें संगठन की उपलब्धियां बता रहे हैं।
सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए भी चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इसके साथ ही परिसर को जोड़ने वाले मुख्य पैदल मार्ग और बाजार में संभावित प्रत्याशियों ने बैनर पोस्टर चस्पा कर दिए हैं।
विज्ञापन
विवि का दर्जा मिलने के बाद दूसरी बार होंगे चुनाव
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर को विवि का दर्जा मिलने के बाद इस बार दूसरी बार चुनाव होंगे। चुनाव तिथि घोषित होने से पहले ही छात्र संगठन चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हैं ताकि चुनाव में जीत उनके पक्ष में हो सके। संवाद
छात्रों से संपर्क अभियान हुआ तेज
अल्मोड़ा। छात्र संघ चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशी तैयारियों में जुटे हैं। विभिन्न संगठन की छात्रों से संपर्क साध रहे हैं।