फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Student power will be organized for development

विकास के लिए संगठित होगी छात्र शक्ति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Student power will be organized for development
पीजी कालेज रानीखेत में सम्मानित प्रतिभागी प्राचार्या के साथ। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत क्षेत्र के विकास के लिए अब छात्रसंघ के पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों ने संगठित होकर एक मंच पर आने का संकल्प जताया है। पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए बड़ा जन आंदोलन करना होगा। इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गई।
विज्ञापन

शिव मंदिर परिसर में आयोजित सम्मेलन में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रानीखेत पीजी कालेज छात्रसंघ के पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों का सम्मेलन हुआ, जिसमें रानीखेत की वर्तमान दशा पर गहन विचार विमर्श किया गया। कहा कि पूर्व में भी विकास के लिए छात्रशक्ति के नेतृत्व में तमाम आंदोलन हुए। अब इतिहास को दोहराने की जरूरत है। सभी से दलगत भावनाओं को छोड़कर एकमंच पर आने की अपील की गई। तय हुआ कि शीघ्र ही जन आंदोलन के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी। कहा कि अधिक से अधिक संख्या में युवा शक्ति को एकजुट किया जाएगा। बैठक में मोहन नेगी, गिरीश भगत, डॉ. गिरीश वैला, कैलाश तिवारी, रोहित शर्मा, भगवंत नेगी, अतुल जोशी, विमल सती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed