फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   student burnt effgy of higher education minister

छात्रों ने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह का पुतला जलाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
student burnt effgy of higher education minister
चौघानपाटा अल्मोड़ा में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत का पुतला जलाते छात्र। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत पर भ्रामक बयानबाजी करने का आरोप लगाया हुए छात्रों ने यहां चौघानपाटा में उनका पुतला जलाया। छात्रों ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

छात्रों ने कहा कि पिथौरागढ़ में शुरू हुए पुस्तक-शिक्षक आंदोलन ने पूरे भारत में एक सार्थक पहल शुरू की है। जिसका समर्थन उत्तराखंड के संपूर्ण छात्र समुदाय द्वारा कर एक गैर राजनीतिक आंदोलन खड़ा कर दिया गया है। ऐसे में सूबे के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री द्वारा आंदोलन को बाहरी तत्वों से प्रेरित बताना दुर्भाग्यपूर्ण है। मंत्री का बयान उत्तराखंड की समस्त गैर राजनीतिक और राजनीतिक छात्र शक्ति का अपमान है। मंत्री को छात्रों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए समाधान करना चहिए।
विज्ञापन

प्रदर्शन में आशीष जोशी, मनीष पंवार, पंकज बिष्ट, राहुल भंडारी, मनोज बिष्ट, कमल बनौला, धरम ठाकुर, दानिश कुरैशी, शुभम पांडे, भाष्कर पांडे, गणेश जोशी, सूरज पांडे, उदयशंकर, अंकित पंत, मनोज भट्ट, संजय भट्ट, सुनील कनवाल, दिनेश सिंग्वाल, योगेश भरत तिवारी, सौरभ बिष्ट, राहुल कर्नाटक, रोहित जोशी, निक्कू बिष्ट, शुभम लोहनी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed