{"_id":"59085d724f1c1b2165442971","slug":"strict-action-should-be-taken-against-the-stone-makers-of-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के पत्थरबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के पत्थरबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
Updated Tue, 02 May 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते बजरंग दल के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कश्मीर में पत्थरबाजों के षड्यंत्र और उनके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन ने इस मामले में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है।ज्ञापन में कहा गया है कि कश्मीर घाटी में सुरक्षा बल पर पत्थरबाजी करने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
गत दिवस भी सेना और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान पत्थरबाजों ने सेना पर हमला कर दिया। सेना के जवानों पर आए दिन पत्थर फेंकने के अलावा पिटाई आदि घटनाएं हो रही हैं। सुरक्षा बल पत्थरबाजों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं तो कई मानवाधिकार संगठन पत्थरबाजों के समर्थन में सेना के खिलाफ खड़े हो जाते हैं। इससे सेना के जवानों का मनोबल टूटता है। उन्होंने कहा कि पत्थरबाजों के विरुद्ध बरती गई नरमी से इनका दुस्साहस और संख्या बल लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सेना का अपमान देश के नागरिकों का अपमान है।
विज्ञापन
सेना को पत्थरबाजों के खिलाफ आतंकवादियों की तरह कार्रवाई करने की छूट देनी चाहिए। पत्थरबाजों के समर्थन में खड़े संगठनों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष मंगल सिंह बिष्ट, विहिप विभाग अध्यक्ष कृष्णा कांडपाल, दीपक नेगी, संजय सेनारी, योगेश नयाल, चंद्रकांत जीना, जिला संयोजक प्रकाश लोहनी, गोपाल मेहता, मुकेश बिष्ट, गुंजन गुरुंग, भगवत सिंह, गिरीश जोशी, गौरव तिवारी, मनीष लोहनी आदि शामिल थे।
विज्ञापन