फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Strict action

शिकायतों का एक हफ्ते में समाधान नहीं हुआ तो होगी सख्त कार्रवाई: आयुक्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Strict action
ीडियो कांफ्रेसिंग में मौजूद डीएम नितिन सिंह भदौरिया और अन्य अधिकारी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। आयुक्त कुमाऊं मंडल और मुख्यमंत्री के सचिव राजीव रौतेला ने मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में प्राप्त शिकायतों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्प लाइन के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल की जनपदवार समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कहा कि सीएम हेल्प लाइन का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान तय समय सीमा में करना है। इस व्यवस्था में दूरस्थ क्षेत्र के लोग अपने मोबाइल के माध्यम से ही समस्या को पोर्टल में दर्ज करा सकते हैं। मंडलायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान कर आवेदक को सूचित करें।
विज्ञापन

उन्होंने जिलाधिकारी से मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में अनिस्तारित शिकायतों की समीक्षा करके जल्द से जल्द निस्तारित कराने को कहा। आयुक्त ने कहा कि पहाड़ी जिलों में कम शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इसलिए मुख्यमंत्री हेल्प लाइन के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री के ओएसडी और सीएम हेल्पलाइन के प्रभारी रविंद्र दत्त ने कहा कि शिकायत के समाधान करते समय संबंधित शिकायतकर्ता को भी समाधान से अवगत कराएं जिससे शिकायतकर्ता संतुष्ट हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीएम हेल्प लाइन में प्राप्त कई शिकायतों को सेवा के अधिकार से भी जोड़ा जा रहा है। इस मौके पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने अवगत कराया कि जिले में सीएम हेल्प लाइन में वर्तमान में एक सप्ताह का समय दिया गया है। जिसे बढ़ाया जाना उचित होगा जिससे शिकायत के संबंध में स्थलीय निरीक्षण करते हुए उचित समाधान किया जा सके।

इस अवसर पर डीएफओ सिविल सोयम केएस रावत, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनीता साह, अधीक्षण अभियंता विद्युत नवीन मिश्रा, अधीक्षण अभियंता लोनिवि डीएस ह्यांकी, जिला शिक्षाधिकारी एचबी चंद, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed